BREAKING NEWS

जीर्णोद्धार मिशन शक्ति केन्द्र व पुलिस सहायता केन्द्र का SP द्वारा किया गया उदघाटन और थाने का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश, आए 100 मामलों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के लिए भूमि चिन्हित करने और 275 किसानों के लम्बित फार्मर रजिस्ट्री जल्द कराने

मोबाइल पाकर लोगों ने की सुखपुरा पुलिस टीम की सराहना

पशु क्रूरता एवं वन्यजीव संरक्षण पर बोलते हुए डॉ॰ सुशील ने पशुपालकों व अन्यों को जागरुक किया

Advertisment

आज विकास भवन में पशु क्रूरता और वन्यजीव संरक्षण पर हुई जागरुकता बैठक : पशु क्रूरता एवं वन्यजीव संरक्षण पर बोलते हुए डॉ॰ सुशील ने पशुपालकों व अन्यों को जागरुक किया

Ajay Mishra

Fri, Jun 19, 2026

बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के प्रभारी सचिव/ सिविल जज (सी0डि0), सुश्री गार्गी शर्मा के आदेशानुसार पशु पालन विभाग के सौजन्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में आज दिनांक 19.06.2026 को विकास भवन में पशु पालन विभाग कार्यालय बलिया में पशु क्रूरता और वन्यजीव संरक्षण के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ सुशील कुमार मिश्रा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा पशु क्रूरता एवं वनजीव संरक्षण विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं का रख रखाव, पशु पोषण, चिकित्सा आदि में पशुओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि पशु‌ओ का स्वास्थ्य प्रभावित ना हो। उन्होंने बताया कि वन्य जीवो का संरक्षण अति-आवश्यक है, उनका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए । कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को बताया कि वह अपने स्तर से जागरूकता कार्यक्रम करते हुए पशुपालकों को जागरूक करें तथा पशु क्रूरता और वन्यजीव संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान करें। इस अवसर पर पशु विभाग के चिकित्साधिकारी आर0के0 गौतम, पी0एन0पांडे, अनिल राय, विनोद कुमार वह अन्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया की ओर से पैरालीगल वॉलिंटियर श्री आशुतोष कुमार यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें