BREAKING NEWS

जीर्णोद्धार मिशन शक्ति केन्द्र व पुलिस सहायता केन्द्र का SP द्वारा किया गया उदघाटन और थाने का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश, आए 100 मामलों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के लिए भूमि चिन्हित करने और 275 किसानों के लम्बित फार्मर रजिस्ट्री जल्द कराने

मोबाइल पाकर लोगों ने की सुखपुरा पुलिस टीम की सराहना

पशु क्रूरता एवं वन्यजीव संरक्षण पर बोलते हुए डॉ॰ सुशील ने पशुपालकों व अन्यों को जागरुक किया

Advertisment

ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं : ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के लिए भूमि चिन्हित करने और 275 किसानों के लम्बित फार्मर रजिस्ट्री जल्द कराने

Ajay Mishra

Sat, Jun 20, 2026

बलिया। श्री शिव मंगल सिंह इंटर कॉलेज, बेरुआरबारी में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में "ग्राम चौपाल, गांव की समस्या-गांव में ही समाधान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक गांव में ग्राम चौपाल आयोजित कर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही किसानों से अपील की कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है, वे तत्काल अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि गांव के 275 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी लंबित है। राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को अगले पांच वर्षों तक निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि कोई कोटेदार राशन वितरण के नाम पर धन की मांग करता है तो उसकी शिकायत तत्काल प्रशासन को दी जाए। ग्रामवासियों ने पंचायत भवन न होने की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को एक सप्ताह के भीतर भूमि चिन्हित कर पंचायत भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गांव में विभिन्न प्रकार की 30 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। चौपाल के दौरान एक महिला ने शिकायत की कि कोटेदार ने उसका राशन कार्ड जमा कराने के बाद वापस नहीं किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में राशन कार्ड पात्रता की सूची तैयार कर सत्यापन कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से लिखित आवेदन भी प्राप्त किए और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान कार्ड के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।उन्होंने बताया कि गांव के 291 पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सूची तैयार कर ली गई है। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए नई सूची बनाई जा रही है, जिसमें सभी वर्गों के पात्र लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन करने की अपील की गी।



ग्राम चौपाल के बाद डीएम, एसपी और विधायिका ने किया वृक्षारोपण


ग्राम चौपाल "गांव की समस्या, गांव में ही समाधान" कार्यक्रम के समापन के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने नाम का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने भी अपने नाम से वृक्षारोपण कर हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलित पारिस्थितिकी के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पौधे न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। इस कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें