BREAKING NEWS

जीर्णोद्धार मिशन शक्ति केन्द्र व पुलिस सहायता केन्द्र का SP द्वारा किया गया उदघाटन और थाने का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश, आए 100 मामलों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के लिए भूमि चिन्हित करने और 275 किसानों के लम्बित फार्मर रजिस्ट्री जल्द कराने

मोबाइल पाकर लोगों ने की सुखपुरा पुलिस टीम की सराहना

पशु क्रूरता एवं वन्यजीव संरक्षण पर बोलते हुए डॉ॰ सुशील ने पशुपालकों व अन्यों को जागरुक किया

Advertisment

१२वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में होगा भव्य आयोजन : 12 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पुलिस परेड ग्राउण्ड में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और आमजन होंगे शामिल

Ajay Mishra

Fri, Jun 19, 2026

बलिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में 21 जून 2026 को प्रातः 06 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है।

क्षेत्रीय आर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील किए है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर योगाभ्यास करें और योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें