: बलिया स्टेशन पर हुआ स्टेशन को भब्य बनाने की सभा,प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास
Sun, Aug 6, 2023
बलिया/हाजीपुर ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 508 स्टेशनों का शिलान्यास रिमोट बटन दबा कर किया।जिसके अन्तर्गत रेलवे के अत्याधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत योजना के तहत बलिया स्टेशन पर भी शानदार व्यवस्था की ग ई थी। जिसके लिए मंच बनाया गया था और नागरिकों के बैठने के लिए भी बड़े स्तर का पाण्डाल लगाया गया था।
देश भर में फैले इन स्टेशनों में उत्तर प्रदेश में 55, राजस्थान में 55, बिहार में 49,महाराष्ट्र में44,पश्चिम बमगाल में 37 ,असम में 32, उड़ीसा में 25,पंजाब में 22, गुजरात में 21 तेलंगाना में 21,झारखंड में 20,आन्ध्रप्रदेश में 18,तमिलनाडु में 18,हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 स्टेशनों का विकास किया जाना है।
बलिया रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कर अत्याधुनिक बनाया जा रहा है जिसमें सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। प्लेटफार्म पर उपरिगामी सेतु जिसमें चढने के लिए एक्सिलिरेटर सहित लिफ्ट आदि सुविधाएं भी दी जा रही है।
बलिया रेलवे स्टेशन पर हजारों लोगों ने इस लाईव रिमोट विजुअल के गवाह बने वही मंच पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त,सांसद नीरज शेखर,केतकी सिंह के साथ ही नगर पालिका परिषद के बलिया के अध्यक्ष मिठाई लाल के साथ ही जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहु, आदि बहुत सारे नेता तथा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
: जिलाधिकारी ने आज बी एस ए दफ्तर और तहसीली स्कूल को देखा
Wed, Aug 2, 2023
बलिया ।जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे और पहले बी एस ए कार्यालय और फिर तहसीली स्कूल का किया निरीक्षण।कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी और फाइलों के रखरखाव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।अभिलेखों के रखरखाव पर जोर दिया।उपस्थिति पंजिका तथा मध्याह्न भोजन को भी देखा और एम डी एम की गुणवत्ता पर ध्यान दिया और इसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्मिकों के सेवा नवीकरण न होने की जानकारी मिलने पर नवीनीकरण करने के निर्देश दिए।तहसीली स्कूल के निरीक्षण में दो कक्षाओं के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठक व्यवस्था पर सवाल करते हुए प्रधानाध्यापक पर कारवाई करने हेतु बी एस ए को निर्देश दिया।पठन-पाठन पर जहां जोर दिया वही बच्चों को सुविधाएं देकर आराम से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का जनपद दौरा
Tue, Aug 1, 2023
बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने जनपद दौरे में 11.30 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाईन के मैदान में उतरेंगे उसके बाद 11.44 बजे जीरा बस्ती भाजपा पार्टी कार्यालय पर जायेंगे जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्य कर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।12.55 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार पहुंचेंगे जहां समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे,अपराह्न के 2.30 बजे पत्रकारों से रुबरु होंगे।3.40 बजे हेलीकाप्टर से ही लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।