BREAKING NEWS

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

सुरहाताल को मिला रामसर का दर्जा,जनपद के लिए गौरव का क्षण,सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही सरकार और प्रदेश

थाना समाधान दिवस में आए चार मामलों में एक का मौके पर निस्तारण,तीन राजस्व के प्रकरण को भेंजा गया लेखपाल के पास

आज फूंकी ग ई NHAI और जिला प्रशासन का पुतला

Advertisment

: जिलाधिकारी ने आज बी एस ए दफ्तर और तहसीली स्कूल को देखा

Admin

Wed, Aug 2, 2023

बलिया ।जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे और पहले बी एस ए कार्यालय और फिर तहसीली स्कूल का किया निरीक्षण।कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी और फाइलों के रखरखाव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।अभिलेखों के रखरखाव पर जोर दिया।उपस्थिति पंजिका तथा मध्याह्न भोजन को भी देखा और एम डी एम की गुणवत्ता पर ध्यान दिया और इसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।                                   सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्मिकों के सेवा नवीकरण न होने की जानकारी मिलने पर नवीनीकरण करने के निर्देश दिए।तहसीली स्कूल के निरीक्षण में दो कक्षाओं के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठक व्यवस्था पर सवाल करते हुए प्रधानाध्यापक पर कारवाई करने हेतु बी एस ए को निर्देश दिया।पठन-पाठन पर जहां जोर दिया वही बच्चों को सुविधाएं देकर आराम से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें