BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

: महानिदेशक कार्यालय पर धरना में बलिया के हजारों शिक्षक भाग लेंगें

बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान और नित नये फरमानों से शिक्षकों का उत्पीड़न किए जाने के खिलाफ प्रदेश के आम शिक्षक तंग आ चुके हैं और इस रोज रोज के अवकाश के दिनों में काम करने उसका कोई उपार्जित अवकाश भी न दिए जाने और बिना नेट बिना मोबाइल हर छड़ नये नये पत्र जारी कर सूचनाओं को मांगे जाने से प्रदेश के शिक्षक आक्रोशित हैं और अभी एक सूचना को पढ़ा देखा नहीं कि दूसरी सूचना दिए जाने का पत्र ह्वाट एप पर मांगे जाने और औसत तीन पत्र का जवाब /सूचना को प्रेषित किए जाने की मानसिक और शारीरिक दवाब को झेल कर शिक्षक अब तंग आ गये हैं।

प्रदेश के सभी शिक्षकों की ओर से डां दिनेश चन्द्र शर्मा और बलिया जनपद के शिक्षकों की ओर से जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र और जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ,बेसिक शिक्षा मंत्री  संदीप सिंह और महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनन्द से जहाँ शिक्षकों से केवल अध्यापन कार्य लिए जाने की मांग किया है वहीं मांगो को मनवाने के लिए सभी शिक्षकों से महानिदेशक कार्यालय निशात गंज पर अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें