BREAKING NEWS

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

सुरहाताल को मिला रामसर का दर्जा,जनपद के लिए गौरव का क्षण,सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही सरकार और प्रदेश

थाना समाधान दिवस में आए चार मामलों में एक का मौके पर निस्तारण,तीन राजस्व के प्रकरण को भेंजा गया लेखपाल के पास

आज फूंकी ग ई NHAI और जिला प्रशासन का पुतला

Advertisment

: बलिया के शिक्षकों ने दिया मुख्यमंत्री को पत्रक किया बी एस ए बदायूं को निलम्बित करने की मांग

बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश की बलिया शाखा द्वारा बी एस ए बदायूं स्वाती भारती के तानाशाही रवैया और मनगढ़ंत आरोप लगाकर बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा को निलम्बित किए जाने को शिक्षकों का अपमान मानते हुए  बी एस ए बदायूं को निलम्बित करने की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।जिलाधिकारी की ओर से पत्रक लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि मा०मुख्यमंत्री को यह ज्ञापन भेंज दिया जायेगा।

ज्ञापन में शिक्षकों की मांग है कि  बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के विरुद्ध की ग ई कारवाई को बिना शर्त वापस लिया जाय और बी एस ए बदायूँ स्वाती भारती को शिक्षकों का अपमान करने के लिए निलम्बित किया जाय। ज्ञापन दिए जाने के समय जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ,डां राजेश पाण्डेय, अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त, अनिल पाण्डेय, अजय सिंह,विद्या सागर दुबे,तुषार कान्त राय,बलवंत सिंह सिंह, सतीश चन्द वर्मा ,उदय नारायण राम,संजय दुबे,सैफुद्दीन अंसारी, टुनटुन प्रसाद,शक्ति कुमार मिश्र, शशि कान्त ओझा, सुशील चौबे,व्यास जी यादव,चन्दन सिंह,सन्तोष सिंह, अजीत पाण्डेय,गोपाल जी पाण्डेय, चन्द्र कान्त पाठक आदि सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।अंत में सभी शिक्षकों को जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें