BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव का सड़क दुर्घटना में निधन

बलिया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव का लखनऊ में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। छात्र राजनीति से राजनीति शुरू करने वाले राजमंगल यादव 2006 से 2011 तक जिला पंचायत अध्यक्ष जैसी बड़ी कुर्सी पर रहे।उन्हें दोबारा जिले के समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। लोहिया पार्क लखनऊ के आस-पास टहलने के बाद वापस स्कूटी से लौट रहे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी।आप-पास के लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो ग ई।फेफना विधान सभा और गड़वार थाना के बिसुकिया गांव के रहने वाले राज मंगल यादव शहर से सटे पहाड़ी पुर के पास सावित्री नगर कालोनी में आवास बनाकर रह रहे थे। उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का एक रेला उनके आवास की तरफ बढ़ा और सभी ने उनके असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है।प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी एक आपात बैठक कर राज मंगल यादव के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें