: थाना दुबहर पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु से अवैध शराब की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए
Admin
Fri, Jul 19, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज थाना दुबहड़ के उ0नि0 विश्वदीप सिंह, उ0नि0 मोतीलाल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना दुबहड़ क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु पर वाहन चेकिंग के दौरान 03 नफर अभियुक्तगणों
1.पवन कुमार पुत्र वृजराज सिंह निवासी परमेश्वरपुर थाना दावत जिला रोहतास (बिहार).
2. भरत कुमार उर्फ सुदाम पुत्र रमाकान्त निवासी परमेश्वरपुर थाना दावत जिला रोहतास (बिहार),
3. राजेश कुमार उर्फ विजेन्द्र कुमार पुत्र फागूचन्द्र निवासी परमेश्वरपुर थाना दावत जिला रोहतास (बिहार)* को कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगे एक सफेद रंग के टाटा इण्डिगो कार में 12 पेटी में 576 पाउच फ्रूटी पैक 8PM प्रत्येक पैक 180ML कुल 103.680 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना दुबहड़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को जेल भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग 1.मु0अ0स0 118/2024 धारा 60(1)/63 आबकारी अधि0 व 318(4),338,336(3),340(2) भारतीय न्याय संहिता थाना दुबहड़ बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.पवन कुमार पुत्र वृजराज सिंह
2. भरत कुमार उर्फ सुदाम पुत्र रमाकान्त
3. राजेश कुमार उर्फ विजेन्द्र कुमार पुत्र फागूचन्द्र समस्त निवासीगण परमेश्वरपुर थाना दावत जिला रोहतास (बिहार)
बरामदगी का विवरण
1. 12 पेटी में 576 पाउच फ्रूटी पैक 8PM प्रत्येक पैक 180ML कुल 103.680 लीटर अंग्रेजी शराब
2. 01 अदद टाटा इण्डिगो चार पहिया वाहन रजि0नं0 UP60T0522 (फर्जी नम्बर प्लेट)
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1.उ0नि0 विश्वदीप सिंह थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।
2.उ0नि0 मोती लाल थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।
3.हे0का0 मनोज कुमार थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।
4.का0 धर्मेन्द्र यादव थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।
विज्ञापन
