BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: युवा विरोधी भाजपा सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज कराना घोर निन्दनीय कृत्य-सुशील पाण्डेय कान्ह जी

बलिया।प्रयागराज में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों के न्यायोचित मांग को सुनने और उसका समाधान करने के बजाय छात्र छात्राओं पर लाठी चार्ज करना घोर निंदनीय कृत्य है । जब परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद की तो अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सरकारी अमला हिंसक हो उठा जिसकी जितनी निंदा की जाए कम हैं। प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना पर समाजवादी पार्टी बलिया के जिला प्रवक्ता एवं टाउन स्नातकोत्तर महा विद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त किया हैं। प्रेस को जारी अपने बयान में कान्हजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी तो शुरू से कह रही हैं कि युवाओं को नौकरी देना भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। इनके एजेंडे में तो सिर्फ समाज में उन्माद फैलाना और सामाजिक समरसता को तार तार करना हैं भाईचारा को बिगड़ना हैं।रोजगार और शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी इनके एजेंडे में नहीं हैं देश को निजीकरण के दिशा में तेज गति से ले जा रही बीजेपी सरकार, नौकरी के अवसरों को कम कर रही है और जो कुछ नौकरी बची हैं उसे परीक्षा के गड़बड़झाला में उलझा रही हैं। कान्हजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं के साथ हैं प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करने के बजाय सरकार को उनकी उचित मांग को मान लेना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें