BREAKING NEWS

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

सुरहाताल को मिला रामसर का दर्जा,जनपद के लिए गौरव का क्षण,सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही सरकार और प्रदेश

थाना समाधान दिवस में आए चार मामलों में एक का मौके पर निस्तारण,तीन राजस्व के प्रकरण को भेंजा गया लेखपाल के पास

आज फूंकी ग ई NHAI और जिला प्रशासन का पुतला

Advertisment

: राष्ट्रीय राजमार्ग या कोई खाई गड्ढा है जनाब

बलिया ।स्थानीय सतीश चन्द्र कालेज पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर नाली को ठीक करने के लिए पुलिया निर्माण का कार्य प्रगतिपर है लेकिन पुलिया की जद मे नगर पालिका की जलापूर्ति की पाईपलाइन है जिसका लिकेज है जो ठीक नही हो पा रहा है। लगभग 15 दिन से आवागमन की जो कठिनाई है वो तो यातायात में गम्भीर समस्या उत्पन्न हुई ही है। नगर वासियों के लिए पीने के पानी की पाईपलाइन या यूं कहें कि जीवन की लाईन अवरुद्ध हो ग ई है। लोग घर में जहां पीने के पानी के लिए परेशान हैं वहीं वर्तन धोने,खाना बनाने और इस भीषण गर्मी में नहाने की भी समस्या पैदा हो ग ई है। क ई बार जलापूर्ति बहाल किया गया लेकिन एक- दो घंटे से अधिक या अधिकतम एक दिन किसी तरह जलापूर्ति सामान्य हो सकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण यातायात का भारी दबाव इस रोड और चौराहे पर है,जहां से सतीश चन्द्र कालेज और लक्ष्मी राज देबी इण्टर कालेज के बीच की सड़क से ट्राफिक परिवर्तित किया जा रहा है। लेकिन वहाँ जापलिंन गंज पुलिस चौकी के पास से पूरब की तरफ मुड़ने पर पुलिया पर ही गड्ढा है जिससे पूरब की तरफ से आने-वाले दोपहिया और तीनपहिया वाहन चढ़ नहीं पाते जो जहां जाम लगाते हैं वही वे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जिला प्रशासन से उस चौकी के पास वाले गड्ढे को तत्काल ठीक कराने और नगर की जलापूर्ति बहाल करने की मांग नगरवासियों और स्थानीय लोगों ने किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय शीघ्र ही सड़क निर्माण कराए ताकि यातायात बहाल किया जा सके और जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें