BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: भारत बड़े शहरों में नहीं बल्कि गांवों में बसता है-वीरेन्द्र सिंह मस्त

हल्दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन बेलहरी विकास खण्ड के ग्राम सभा सीताकुंड में लक्ष्मी नारायण चौबे छोटे के नेतृत्व में हुआ जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में नहीं बल्कि गांवों में बसता है इसलिए गांवों का विकास ही देश का विकास होगा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र कि पहली इकाई ग्राम पंचायत है इसलिए गांवों में लोकसंवाद का आयोजन किया जा रहा है जिससे सरकार और सरकारी कर्मचारी अपने योजनाओं को सर्वजन तक पहुंचाएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्यंजय तिवारी बब्लू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम सरकारी तंत्र इस आयोजन के द्वारा कर रहा और सरकार का लक्ष्य है अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना।परिवहन मंत्री प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने आयुष्मान भारत योजना सहित सरकार कि योजनाओं के बारे में बताया। समाजसेवी सुशांत कुमार पाण्डेय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए आम जन के अधिकारों का उल्लेख किया। सुधीर पाण्डेय ने किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं के बारे में बताया।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बेलहरी, ग्राम पंचायत सचिव, खंड शिक्षा अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकु दुबे,नारायण जी, सुशांत कुमार पाण्डेय, आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सीताकुंड ओमप्रकाश खरवार तथा संचालन मंडल महामंत्री शशिकांत चौबे ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें