BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिस के अधिकारियों का हुआ सम्मान : उप निरीक्षण राजेन्द्र प्रसाद,उप निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव और चालक इन्द्रजीत प्रसाद को दी ग ई सेवानिवृत्ति के बाद विदाई

Ajay Mishra

Sat, Jan 31, 2026

बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर द्वारा 03 अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस, घड़ी व अंगवस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 31.01.2026 को जनपद बलिया से 01. उ0नि0ना0पु0 श्री राजेन्द्र प्रसाद, थाना उभांव, जनपद बलिया

02. उ0नि0स0पु0 श्री प्रकाश यादव व 03. मु0आ0 चालक श्री इन्द्रजीत प्रसाद, पुलिस लाइन बलिया ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया श्री राम बेलास सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें