BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

हत्या कर के शव को छुपाने वाले 3 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया : हत्या करके शव को छुपाने वाले अभियुक्तों को‌ गिरफ्तार करने में हल्दी पुलिस को‌ मिली सफलता

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वाँछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल मार्गदर्शन व प्र0नि0 हल्दी राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को हत्या करके शव को छुपाने वाले वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मिली बड़ी सफलता ।

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी चन्दन कुमार सिंह पुत्र स्व0 शिव कुमार सिंह नि0 ग्रा0 परसिया थाना हल्दी जि0 बलिया (उ0प्र0) द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे मझले भाई अजित कुमार सिंह उर्फ बोधा जो कि टेन्ट का व्यवसाय करते थे दिनांक 22.11.2025 को ग्राम मझौवा थाना हल्दी जि0 बलिया में अनीश कुमार सिंह पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार सिंह के बहन की शादी में टेन्ट लगाये थे और रात्रि मे वहीं पर रुके थे और रात्रि में लगभग रात्रि 01.00 AM पर कुर्सी और सोफे पर लगाये गये कवर (खोल) के रंग को बदलने के विवाद के कारण 1. पियूष कुमार सिंह पुत्र सूर्य नारायण सिंह 2. अनीष कुमार सिंह पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार सिंह एवं 3.अंकुर सिंह पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार सिंह नि0गण ग्राम मझौवा थाना हल्दी जि0 बलिया ने मिलकर मेरे भाई अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा को मारकर हत्या कर दिये एवं गंगापुर घाट

के पास गंगा नदी में मेरे भाई अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा सिंह को उसी की मोटरसाइकिल हीरो पैशन में बाँधकर फेंक दिये । इस संबंध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है इसी क्रम में आज दिनांक 27.11.2025 को थाना हल्दी पुलिस टीम के प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराहियान थाना हाजा से प्रस्थान कर मु0अ0सं0 193/2025 धारा 103(1), 238क बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी / पतारसी सुरागरसी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण हल्दी सोनवानी मार्ग जाने वाले रास्ते शान्ति नगर तिराहे से लगभग 100 मी0 दूरी ग्राम वसुधरपाह जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं कहीं जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर करके हमराही कर्म0गणो को मकसद से अवगत कराते हुए मय मुखबिर खास के मौके पर पहुँचे तो मुखबीर खास दूर से दिखाकर हटबढ़ गया। हम पुलिस वाले एक बारगी दबिस देकर हिकमत अमली से घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम 1.पीयूष कुमार सिंह उर्फ मनोज पुत्र सूर्य नारायण सिंह निवासी मझौवा थाना हल्दी जनपद बलिया तथा दूसरे ने अपना नाम 2.अनीष कुमार सिंह उर्फ गोलू पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार सिंह निवासी मझौवा थाना हल्दी जनपद बलिया व तीसरे ने अपना नाम पता 3. अंकुर सिंह पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार सिंह निवासी मझौवा थाना हल्दी जनपद बलिया बताया । नाम पता तस्दीक होने पर कि उपरोक्त व्यक्ति मु0अ0सं0 193/2025 धारा 103(1), 238क से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण है कि कारण गिरफ्तारी बताकर समय 10.15 बजे शान्ति नगर तिराहे से लगभग 100 मी0 दूरी ग्राम वसुधरपाह जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का पालन किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

सम्बन्धित अभियोगः-

1.मु0अ0सं0- 193/2025 धारा- 103(1), 238क बी.एन.एस. थाना हल्दी जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1. पीयूष कुमार सिंह उर्फ मनोज पुत्र सूर्य नारायण सिंह निवासी मझौवा थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 43 वर्ष

2. अनीष कुमार सिंह उर्फ गोलू पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार सिंह निवासी मझौवा थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष

3. अंकुर सिंह पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार सिंह निवासी मझौवा थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

1. प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना हल्दी, बलिया

2. उ0नि0 श्री धर्मबीर यादव थाना हल्दी, बलिया

3. उ0नि0 श्री मनीराम थाना हल्दी, बलिया

4. हे0का0 राकेश पाल थाना हल्दी, बलिया

5. हे0का0 सन्तोष मिश्रा थाना हल्दी, बलिया

6. का0 जितेन्द्र कुमार थाना हल्दी, बलिया

7. का0 रवि गुप्ता थाना हल्दी, बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें