BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

हरितालिका पर महिलाओं ‌ने रखा निर्जला व्रत : पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ महिलाओं ने सर्व मंगल परिवार के सुख सम्बृद्धि के लिए रखा व्रत और की शंकर पार्वती की

Ajay Mishra

Tue, Aug 26, 2025

संवाददाता / जितेंद्र कुमार (जीतू)

बलिया । हरितालिका तीज के अवसर पर सौभाग्यवती महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए सोमवार को 24 घंटे के लिए निर्जला व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने शाम को स्नान आदि तैयारी करने के बाद नए वस्त्र धारण कर कहीं केले का मंडप बनाकर भगवान शिव व पार्वती की स्थापना की। तो कहीं चौकी पर भगवान शिव-पार्वती की स्थापना कर फल-फूल, मिष्ठान, धूप, कपूर अगरबत्ती आदि चढ़ाकर पति समेत परिवार के मंगलमय की कामना की। इसके बाद पुरोहित से कथा का श्रवण किया। कथा सुनने के पश्चात सास, ससुर, जेठानी सहित अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सौभाग्यवती महिलाओं ने हरितालिका तीज के अवसर पर निर्जला व्रत रखा। इस दौरान व्रती महिलाओं ने नदी, तालाब, सरोवर के अलावा घर पर पानी में गंगाजल डालकर स्नान किया। तत्पश्चात नए वस्त्र धारण कर हाथ में मेंहदीं, पैर में महावर तथा सोलहों शृंगार किया। इसके पश्चात नजदीकी शिवालयों तथा घरों में केले का मंडप बनाकर भगवान शिव एवं पार्वती की प्रतीकात्मक मूर्ति बनाकर स्थापना की। इसके बाद सामर्थ्य के अनुसार फल-फूल, मिष्ठान, वस्त्र आदि चढ़ाया।सभी के मंगल की कामना करते हुए रात्रि विश्राम के बाद सुबह अन्न-जल ग्रहण कर पारण होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें