BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

उ०प्र०शासन के परिवहन मंत्री और सदर विधायक के जन्मदिन पर सुन्दरकाण्ड : जन्मदिन पर सुन्दर काण्ड का पाठ कहलवाकर किया गया प्रसाद वितरण

Ajay Mishra

Fri, Jun 27, 2025

➡️भाजपा बूथ अध्यक्ष पिंडारी के नेतृत्व में हुआ आयोजन

➡️सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

➡️राम दरबार का कैलेंडर का हुआ वितरण

जितेन्द्र यादव (जीतू )की रिपोर्ट

हल्दी (बलिया) । कस्बा क्षेत्र के पिंडारी गांव में परिवहन मंत्री के जन्मदिन पर सुंदर कांड का पाठ किया गया जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे शुक्रवार को पिंडारी गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर बूथ अध्यक्ष पिंडारी के नेतृत्व में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन पर सुंदर कांड का आयोजन किया गया था। पं० कुलकुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। आरती के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दुबहड़ रिंकू दुबे ने केक काटकर एवं गरीबों में वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण किया। साथ ही राम दरबार की झांकी का सैकड़ों कैलेंडर भी वितरित किया गया। वहीं बुजुर्गो ने परिवहन मंत्री के दीर्घायु की कामना की। अध्यक्षता राजनारायण तिवारी जी ने किया।

इस अवसर पर सुधीर कुमार पाण्डेय,ओमप्रकाश पाण्डेय,धन्नू चौबे , दीपक श्रीवास्तव, रजत पाण्डेय,रोहित यादव,गुप्तेश्वर प्रसाद,विजय बहादुर यादव, पूर्व प्रधान पिंडारी राजदेव राम, श्री भगवान, छितेश्वर साह,रवि यादव,आलोक, आजाद वीर,उमेश खरवार,अमरजीत यादव,प्रिंस यादव बिट्टू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें