BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा : जिलाप्रशासन व बलिया पुलिस महाशिवरात्रि पर निकलने वाले बारात/शोभायात्रा को लेकर किया फ्लैग मार्च,पुलिस की व्यापक तैनाती

Ajay Mishra

Fri, Feb 13, 2026

बलिया। सम्पादक अजय मिश्र


जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत प्रमुख शिव मंदिरों/शिवालयों व रास्तों का किया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश ।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर निकलने वाली शिव बरातों के रुटों का भी निरीक्षण किया गया ।

आज13 फरवरी 2026 शुक्रवार को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों यथा बाबा बालेश्वर नाथ आदि मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के सुविधा के दृष्टिगत मंदिर प्रशासन/पुजारियों से वार्ता किया, मंदिरों में श्रद्धालुओं के सुविधाजनक दर्शन के लिए आवश्यक सुझाव लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया । श्रद्धालुओँ को सुविधाजनक आवागमन/दर्शन हेतु रास्तों का भ्रमण कर यातायात सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन के लिए भी निर्देशित किया गया । जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय द्वारा अवगत कराया गया कि शिवालयों/मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है ।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर में निकलने वाली शिव बरातों व झाकियों के निर्धारित रुटों का भी निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शहर में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कड़ाई से आवश्यक नियमों का पालन हेतु निर्देशित किया गया । यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रुप से चलायमान बनाये रखने हेतु यातायात प्रभारी को भी निर्देशित किया गया ।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें