: प्रधानमंत्री करेंगे 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास
Admin
Sat, Aug 5, 2023
बलिया/गोरखपुर।भारत सरकार के विजन "नया भारत" को लेकर भारतीय रेल अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है उसी में स्टेशनों के आधुनिक सुविधाओं को प्रदान करने के 508 स्टेशनों में हमारे बागी बलिया का स्टेशन भी शामिल है जिसको आधुनिक बनाने का काम निरन्तर जारी है।इसका विडियो कान्सप्रेन्सिंग के माध्यम से रविवार को प्रधानमंत्री जी शिलान्यास करेंगे। सुविधाओं में सर्कुलेटिंग एरिया,वेटिंग हाल, दिव्यांग जन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन,आवश्यकतानुसार लिफ्ट ,एस्केलेटर ,चौड़े फुट ऒवर ब्रिज,पार्किंग एंव हरित उर्जा का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल भवन इत्यादि आधुनिक सुविधाओं में विस्तार हेतु कार्य किया जा रहा है। आगामी 50 वर्षों तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बेहतर यात्रा व सूचना प्रणाली एक्सक्लूसिव लाउन्ज एंव अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरुप साईनेज का प्राविधान सम्मिलित है। बलिया स्टेशन पर भी इन यात्री सुविधाओं में सुधार व विस्तार किया जायेगा।शहर के दोनों तरफ स्टेशन को एक समान करने के साथ ही मल्टी माडल कनेक्टिविटी के प्रावधान ,एप्रोच रोड आदि सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी।
विज्ञापन
