BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

विजया दशमीं पर्व पर पुरास गांव में हुई कुश्ती प्रतियोगिता : उत्तर प्रदेश के पहलवान ने बिहार के पहलवान अजय को दी पटकनी

Ajay Mishra

Thu, Oct 2, 2025

संवाददाता/ जितेंद्र यादव जीतू

हल्दी(बलिया)। विजयादशमी के महापर्व पर पुरास गांव में कुश्ती का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों पहलवानों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती प्रतियोगिता में बलिया जनपद के गांव पुरास अखाड़े के जाने माने पहलवान सतवंत यादव और बिहार के पहलवान अजय के बीच महा मुकाबला हुआ। जिसमें उत्तर-प्रदेश,बलिया, पुरास के पहलवान ने करतब दिखाते हुए अपने दांव-पेंच से बिहार के पहलवान अजय को पटकनी देकर विजयी खिताब हासिल किया। रोहुंआ पुलिस चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने फीता काटकर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल में रेफरी की भूमिका वृद्धानंद तिवारी एवं संजय सिंह ने निभाई। दंगल में बिहारी पहलवान,जावेद पहलवान,रोशन सिंह पहलवान सहित अन्य प्रदेशों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें