: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस
Wed, Jan 10, 2024
बलिया। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘हिंदी का वैश्विक स्वरूप एवं भविष्य की संभावनाएं’ विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ.पंकज कुमार चौधरी, महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर, बिहार ने कहा कि हिंदी का विकास लोकतान्त्रिक तरीके से हुआ है। हिंदी का स्वरुप हमेशा से लोकतान्त्रिक रहा है, हिंदी की प्रवृत्ति कभी भी साम्राज्यवादी नहीं रही। इस भाषा को किसी पर थोपा नही गया बल्कि लोक के द्वारा ही इसका सतत विकास हुआ है। हिंदी ने पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक की यात्रा लोक के माध्यम से की और आज हिंदी का फलक विश्वव्यापी हो गया है। कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि अपनी भाषा का विकास राष्ट्र के विकास के लिए महत्त्वपूर्ण होता है। हमें अपनी भाषा को अपनाकर अपनी संस्कृति और परम्परा के ज्ञान को आगे बढ़ाना चाहिए। पश्चिमी संस्कृति अलग प्रकार की है, हमारी संस्कृति और मूल्य हमारी भाषा में ही सुरक्षित रह सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति मातृभाषा को बढ़ावा दे रही है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए और उसका अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करना चाहिए। कुलपति ने सभी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. संदीप यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ.गुंजन कुमार, डॉ. रूबी, डा प्रमोद शंकर पाण्डेय आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे ।
: शिक्षामित्र गोपाल जी सिंह को दी ग ई श्रद्धांजलि
Mon, Oct 16, 2023
बलिया।शिक्षाक्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय राजपुर पर तैनात शिक्षामित्र गोपाल जी सिंह का इलाज के दौरान गत दिनों निधन हो गया था।हल्दी स्थित बी आर सी बेलहरी पर एक शोक सभा आयोजित कर शिक्षामित्रों और शिक्षकों द्वारा दिवंगत गोपाल जी सिंह को सभी ने अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया और अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कमसेकम 500 रुपये का सहयोग सभी शिक्षक और शिक्षामित्र करेंगे।यह सहयोगराशि अजय चौबे के क्यूआर कोड पर भी भेंजा जा सकता है। बैठक में बेलहरी ब्लाक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष मंजूर,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के मंत्री शशि कान्त ओझा,बृज किशोर पाठक,दिवंगत शिक्षा मित्र गोपाल जी सिंह के ईंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय चौबे, अनुज सिंह आदि बहुत सारे शिक्षक और शिक्षमित्र श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।
: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ०प्र०की बैठक सम्पन्न
Mon, Jul 10, 2023
बलिया /लखनऊ ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय कार्यसमिति और संयुक्त कार्यसमिति की बैठक अध्यापक भवन रिसालदार पार्क में सम्पन्न हुई,बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, चयन वेतनमान में 12 वर्ष की निरन्तर सेवा करने पर मिलने वाले प्रोन्नत वेतनमान और पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा किया गया।सभी समस्याओं पर प्रतिनिधियों से सुझाव लिया गया और शीघ्र ही प्राप्त सुझावों पर शासन से वार्ता कर समाधान कराने का निर्णय नेतृत्व द्वारा लिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, सभी मण्डलों के माण्डलिक मंत्री, सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री उपस्थित रहे,बैठक की अध्यक्षता डां दिनेश चन्द्र शर्मा और संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया।