BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर ने निकाला स्कूल चलो रैली व संचारी रोग : सुजानीपुर में संचारी रोग नियंत्रण और सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली ग ई "स्कूल चलो रैली"

Ajay Mishra

Tue, Apr 7, 2026

बलिया।सर्व शिक्षा अभियान एंव संचारी रोग नियंत्रण के लिए आज शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर के बच्चों व शिक्षकों की एक रैली निकाली गई ।जिसमें आकर्षक नारा लगाया जा रहा था।

रैली का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार और मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एंव जिला कार्यालय मंत्री भाजपा कमलेश पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

रैली गांव के सभी गलियों व सड़कों से भ्रमण करते हुए पुन:विद्यालय पर आकर सम्पन्न हुई,रैली में बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश कराने और संचारी रोग से बचाव कैसे करें से सम्बन्धित नारे लगाये जा रहे थे और आगे आगे बाजा/नगाड़ा बजता हुआ चल रहा था। रैली के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह और विशिष्ट अतिथि कमलेश पाण्डेय जिला कार्यालय मंत्री,भाजपा कार्यालय रहे।रैली में शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के शिक्षा विभाग के मुखिया खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार,ग्राम प्रधान सुजानीपुर वीरेन्द्र मिश्र, विद्या शंकर तिवारी के साथ ही ग्राम सभा सुजानीपुर और रेपुरा के अन्य सम्मानित नागरिकगण तथा विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक मनोज पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, मन्नो पाण्डेय, भरत जी यादव ,सतीश चन्द्र ठाकुर, मृत्युंजय शर्मा(सभी अध्यापक), अनुदेशक अनुराग रंजन तिवारी,राज कुमार गुप्ता और शुभान्शु सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें