लड़की का शव साड़ी के सहारे लटकी मिलने पर पुलिस की कारवाई : परिजनों के तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत, साक्ष्य मिलने पर होगी कठोर कारवाई
Ajay Mishra
Sun, Jul 6, 2025
बलिया। जनपद बलिया के नरही थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में दिनांक 04 जुलाई को एक लड़की की बॉडी साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई मिली । इस सम्बंध में पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची कर शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था । परिजनों के द्वारा बताया गया था कि उस समय वे घर पर नही थे, उनके द्वारा तहरीर दी गयी थी जिसमें कुछ व्यक्तियों पर गैंगरेप व हत्या का आरोप लगाया गया था । इस सम्बंध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । विवेचना प्रचलित है, विवेचना में साक्ष्य के क्रम में कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
उक्त सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया(दक्षिणी) कृपा शंकर मे बताया कि लड़की का शव साड़ी से लटकी हुई 4 जुलाई को मिला था परिजनों के तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रही है,आरोप का साक्ष्य मिलने पर कठोर कारवाई की जायेगी।
विज्ञापन
