BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

बलिया में फरार चल रहे अपराधियों पर इनाम घोषित : बलिया के फेफना और सहतवार थाना से फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया

Ajay Mishra

Tue, Jun 3, 2025

जनपद बलिया में फरार चल रहे 02 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु घोषित किया गया पुरस्कार ।

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा वांछित/फरार 01 नफर अभियुक्त पर 25,000/- व दूसरे पर 15,000/- रुपये इनाम राशि की घोषणा की गयी ।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे धड़-पकड़ अभियान के अन्तर्गत जनपद के-

1. थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 194/2025 धारा 109(1),61(2)(क) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त रोहित वर्मा उर्फ सरल पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी देवरिया खुर्द थाना फेफना बलिया की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की आख्या के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी नगर की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा वांछित/फरार अभियुक्त पर 25,000/-(पच्चीस हजार) रुपये इनाम राशि की घोषणा की गयी ।

2. थाना सहतवार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2025 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सहतवार से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त बीरबल नट पुत्र मनरीका नट निवासी सिंगही थाना सहतवार की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सहतवार की आख्या के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा वांछित/फरार अभियुक्त पर 15,000/-(पन्द्रह हजार ) रुपये इनाम राशि की घोषणा की गयी ।

पुरस्कार घोषित वांछित/अभियुक्त का विवरण निम्नवत है-

अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. रोहित वर्मा उर्फ सरल पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी देवरिया खुर्द थाना फेफना बलिया ।

सम्बन्धित अभियोग-

• मु0अ0सं0 194/2025 धारा 109(1),61(2)(क) बीएनएस थाना कोतवाली बलिया ।

अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. बीरबल नट पुत्र मनरीका नट निवासी सिंगही थाना सहतवार बलिया ।

सम्बन्धित अभियोग-

• मु0अ0सं0 50/2025 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सहतवार बलिया ।

उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी से संबंधित परिणामजनक सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखते हुये उन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपरोक्त पुरस्कार की राशि प्रदान की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें