फेफना पुलिस ने गोवंश की तस्करी के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार : गौ हत्या से सम्बन्धित एक नफर बाल अपचारी और दो नफर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Ajay Mishra
Wed, Jun 17, 2026
बलिया। थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा गौ-हत्या से सम्बन्धित 01 नफर बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर, 02 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, तथा अभियुक्त के कब्जे से 06 अदद वाहन से कुल 26 राशि गोवंश (17 राशि गोवंश व 09 राशि बछड़ा/बछिया) बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष फेफना अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस को मिली सफलता ।
उक्त सन्दर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार 16/17.06.2026 को रात्रि में उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ यादव मय हमराह उ0नि0 गुरु प्रसाद सिंह, का0 रवि यादव, का0 इस्तियाक अहमद, रि0का0 आदित्य नाथ यादव, रि0का0 आकाश निषाद, का0 विजय चौहान, का0 इन्द्रजीत पाल, रि0का0 अरुण कुमार, रि0का0 प्रिंसकुमार गुप्ता के साथ सागरपाली में वांछित अपराधी व वारंटी अपराधी के बारे में बातचीत कर रहे थे, तभी एसओजी टीम प्रभारी उ0नि0 अजय साहनी द्वारा जरिये दूरभाष उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ को सूचना दिया गया कि 06 गाड़ी जिसमें पीछें से पटरा लगाकर परदें से बाधे हुए हैं, हम लोगों की गाड़ी देखकर अलावलपुर चट्टी से वयना सागरपाली की तरफ भाग रहें है हम लोग पीछा किए, कि उक्त सूचना पर उपरोक्त स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता से वयना रेलवे क्रासिंग पर पहुँचे कि रेलवे क्रासिंग के पास ही SOG की टीम की मदद से कुल 06 वाहन पकड़े गये । तथा 02 नफर अभियुक्त को पकड़ लिया शेष अभियुक्तगण अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। तलाशी के दौरान 06 अदद वाहन उपरोक्त गाड़ियों से कुल 26 राशि गोवंश पशु (17 राशि गाय व 09 राशि बछडा व बछिया ) बरामद हुये । पकड़े गये अभियुक्तगण 1. शनि अंसारी पुत्र मंन्टु अंसारी निवासी बयासी थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष व 01 नफर बाल अपचारी उपरोक्त अभियुक्तगण का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 11 पशु क्रुरता अधि0 का दण्डनीय अपराध है, से अवगत कराकर समय 03.50 AM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । बरामदशुदा मैजिक व पिकप, बोलेरो उपरोक्त के संबंध मे अभियुक्तगणों/चालक उपरोक्त से वाहन का कागज मांगा गया तो कागजात नही दिखा सके, उक्त वाहन को मौके पर ही ई- चालान एप के माध्यम से अन्तर्गत धारा 207 MV ACT मे सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । तथा इसी क्रम में आज दिनांक 17.6.2026 को उ0नि0 शिवम कुमार वर्मा मय हमराह का0 विजय चौहान उक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिकीत कुमार उर्फ रितिक पुत्र नंदलाल निवासी कोट अजोरपुर थाना नरही जनपद बलिया को माल्देपुर पीपा पुलिस के पास से 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-104/26 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना फेफना जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1.शनि अंसारी पुत्र मंन्टू अंसारी निवासी बयासी थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष
2.रिकीत कुमार उर्फ रितिक पुत्र नन्द कुमार निवासी कोट अजौरपुर थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष
3. एक नफर बाल अपचारी
बरामदगी विवरण*
1. 17 राशि गोवंश व 09 राशि बछडा व बछिया
2. 04 अदद पिकअप वाहन व 01 अदद बोलेरो व 01 अदद मैजिक वाहन ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अजय साहनी एसओजी प्रभारी जनपद बलिया ।
2. हे0का0 अमर देव यादव एसओजी टीम जनपद बलिया ।
3. हे0का0 मंगला सिंह एसओजी टीम जनपद बलिया ।
4. हे0का0 रोहित यादव एसओजी टीम जनपद बलिया।
5. का0 दिलीप पाठक एसओजी टीम जनपद बलिया ।
6. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र नाथ यादव थाना फेफना जनपद बलिया ।
7. उ0नि0 गुरु प्रसाद सिंह थाना फेफना जनपद बलिया ।
8. उ0नि0 श्री शिवम कुमार वर्मा थाना फेफना जनपद बलिया।
9. का0 रवि यादव थाना फेफना जनपद बलिया ।
10. का0 इस्तियाक अहमद थाना फेफना जनपद बलिया ।
11. का0 विजय चौहान थाना फेफना जनपद बलिया ।
12. का0 इन्द्रजीत पाल थाना फेफना जनपद बलिया ।
13. का0 राजू यादव थाना फेफना जनपद बलिया ।
14. रि0का0 आदित्य नाथ थाना फेफना जनपद बलिया ।
15. रि0का0 अरुण कुमार थाना फेफना जनपद बलिया ।
16. रि0का0 प्रिंस कुमार गुप्ता थाना फेफना जनपद बलिया ।
17. रि0का0 आकाश निषाद थाना फेफना जनपद बलिया ।
विज्ञापन
