थाना हल्दी पुलिस ने दो वारन्टियों को किया गिरफ्तार : न्यायालय से निर्गत NBW वारन्ट के क्रम में की ग ई गिरफ्तारी
Ajay Mishra
Fri, Jul 4, 2025
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के व थानाध्यक्ष थाना हल्दी विश्वदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में आज शुक्रवार को थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 उदय प्रताप सिंह मय हमराह का0 अजय कुमार यादव द्वारा मा0न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट सम्बन्धित परिवाद संख्या 36/2020 धारा 323/504/452/354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट न्यायालय विशेष न्यायालय 08 पाक्सो एक्ट के अनुपालन में अभियुक्तगण 1. सूरज उर्फ बुल्लू पुत्र बिन्दा उम्र 32 वर्ष 2. राजकुमार पुत्र जयशंकर साह उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण ग्राम नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया को समय 08.40 बजे वारण्टी के घर से गिरफ्तार किया गया ।
वारण्टी के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
परिवाद संख्या 36/2020 धारा 323/504/452/354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट
1. सूरज उर्फ बुल्लू पुत्र बिन्दा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया
2. राजकुमार पुत्र जयशंकर साह उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 श्री उदय प्रताप सिंह थाना हल्दी जनपद बलिया।
2.का0 अजय कुमार यादव थाना हल्दी जनपद बलिया।
विज्ञापन
