BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

पुलिस के साथ ‌मुठभेड़ में हत्या और लूट का आरोपी गिरफ्तार : हत्या और लूट का 50000 का इनामिया बदमाश पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार,एक अन्य साथी भाग निकला

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना उभांव व स्वाट टीम जनपद बलिया तथा थाना भीमपुरा पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई ।हत्या सहित लूट करने वाला 50,000 रुपये का पुरुष्कार घोषित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

पुलिस से मिली जामकारी के अनुसार बीती रात को समय 23.38 बजे मलेरा के पास थाना उभांव पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, परंतु मोटरसाइकिल चालक द्वारा बिना रुके मोटरसाइकिल को पीछे घुमा कर भागने का प्रयास किया। थाना उभांव व एसओजी टीम तथा थाना भीमपुरा पुलिस ने उनका पीछा किया। मोटरसाइकिल सवार द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल निवासी बहरज थाना बरहज जनपद देवरिया के दोनों पैरो में गोली लगी। एक अन्य बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला । पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश विकास सोनकर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 16.09.2025 को समय करीब 02.30 से 02.40 बजे के बीच एक महिला अध्यापिका राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन छीनी तथा उसी दिन समय करीब 02.45 बजे दिन में साहूंपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं महिला अध्यापिका कंचन सिंह से सोने की चेन व अँगूठी लूट ली तथा देवेन्द्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश विकास सोनकर जिसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश विकास सोनकर के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 मय 02 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर बिना नंबर प्लेट तथा लूटे हुए सामान की बिक्री से प्राप्त 2150/- रुपये (दो हजार एक सौ पचास रुपये) बरामद हुए हैं। भागे हुए बदमाश की तलाश जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सम्बंधित अभियोग-

1.मु0अ0सं0 274/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उभांव जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल निवासी बहरज थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र लगभग 27 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 253/2025 धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना उभांव बलिया

2. मु0अ0सं0 254/2025 धारा 103(1),309(6),317(2) बीएनएस थाना उभांव बलिया

3. मु0अ0सं0 255/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना उभांव बलिया

4. मु0अ0सं0 121/2024 धारा 323,336,504,506 भादवि थाना बरहज जनपद देवरिया

बरामदगी-

1. 01 अदद तमंचा .315 बोर

2. 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर

3. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

4. 01 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर बिना नंबर प्लेट

5. लूटे हुए सामान की बिक्री से प्राप्त 2150/- रुपये

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव सर्विलांस जनपद बलिया।2. प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल थाना उभांव जनपद बलिया।3. थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना भीमपुरा बलिया।4. हे0का0 सुनील कुमार थाना भीमपुरा बलिया।5. हे0का0 रोहित कुमार सर्विलांस टीम जनपद बलिया।6. का0 अर्जुन यादव सर्विलांस टीम जनपद बलिया। 7. का0 अभिषेक दूबे थाना उभांव बलिया। 8. का0 विक्रम सिंह थाना उभांव बलिया। 9. का0 आकाश कुमार थाना भीमपुरा बलिया।10. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम जनपद बलिया।11. का0 पंकज कुमार स्वाट टीम जनपद बलिया।12. का0 रमेश कुमार यादव स्वाट टीम जनपद बलिया। 3. का0 मनोज कुमार सर्विलांस टीम जनपद बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें