: शिक्षक महासंघ और शासन की वार्ता अब 25 को
Tue, Oct 17, 2023
लखनऊ/बलिया। लखनऊ में महानिदेशक कार्यालय पर धरना के दौरान महानिदेशक द्वारा लिखित रुप से दिए जाने के बावजूद 16 को शासन स्तर से होने वाली वार्ता बीते कल नहीं हो पाई अब प्रमुख सचिव एम के एस सुन्दरम और शिक्षक महासंघ के पदाधिकारीगण के बीच यह वार्ता 25 अक्टूबर को होगी।
महानिदेशक स्कूली व माध्यमिक शिक्षा विजय किरण आनन्द ने बतया है कि शिक्षकों की मांग पर मंथन जारी है। हर मुद्दे को हल करने की कोशिश होगी।ऐसे में इसे टालने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय हैं कि बीते 9 अक्टूबर को शिक्षकों द्वारा महानिदेशक कार्यालय का धेराव किया गया था।शिक्षकों की मांगो में पुरानी पेंशन बहाली,पदोन्नति, उपार्जित/प्रतिकर अवकाश,कैशलेस उपचार और पद का न्यूनतम वेतन 17140 तथा 18150 दिए जाने की मांग की ग ई है।
: बेलहरी तथा दुबहर ब्लाक की आडिट टली
Sat, Oct 14, 2023
बलिया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के बीच हुई वार्ता में आज बहुतायत शिक्षकों के पितृ विसर्जन (घाट पर जाने व सिर मुड़वाने,पिण्डदान)के कारण आज होने वाला शिक्षा क्षेत्र बेलहरी और शिक्षा क्षेत्र दुबहर में प्रस्तावित आज के आडिट को टाल दिया गया है।
उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दूरभाष पर दिया है।
: परिषदीय स्कूलों में टैबलेट(डिवाइस)बटने की तैयारी
Fri, Oct 13, 2023
बलिया।बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विभागीय कार्यों और शिक्षकों तथा बच्चों की उपस्थिति के लिए टैबलेट(मिनी कम्प्यूटर) देने की तैयारी है और टैबलेट जनपदों में पहुंच गया है,छोटे-बड़े स्कूलों को मानकर कुछ विद्यालयों में दो तो कुछ में एक टैबलेट दिए
जायेंगे ।दो टैबलेट वाले विद्यालयों में एक प्रधानाध्यापक को और दूसरा वहाँ के वरिष्ठतम अध्यापक को दिए जायेंगे। टैबलेट को वही विद्यालय में ही रखना होगा।अब शिक्षक तथा बच्चों की उपस्थिति उसी टैबलेट से भरी जायेगी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि टैबलेट से शिक्षकों का और सम्मान बढ़ेगा अब हमारे शिक्षकों को यह कोई नहीं कह पायेगा की शिक्षक विद्यालय नहीं जाते और इधर-उधर घुमते है हमारे 99.99 फिसदी से अधिक शिक्षक रोज और समय से विद्यालय जाते हैं ,हां हमारे कुछ बच्चे जरुर विलम्ब से भी आते हैं और तीन चार बैच में आते हैं समय से उनकी हाजिरी लगाना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन इसे भी एक दो सप्ताह में दुरुस्त कर लिया जायेगा। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अब शिक्षकों का सम्मान लौट आयेगा, हमारी छवि जनता में खराब करने की बहुत कोशिश हुई पर शिक्षक तो शिक्षक ही होता है। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों से भी अनुरोध किया है कि आप टैबलेट या किसी तरह के किसी दबाव में न आएं,अपने स्वभाव के अनुसार समय से समय तक अपना शिक्षण कार्य करें।