BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था को देखते हुए चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Admin

Fri, Nov 29, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था व अवैध शराब / मादक पदार्थ के तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत व कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के सभी थानों द्वारा बीती रात 22.00 बजे से 24.00 बजे तक जनपद में विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों बिना हेलमेट के चलाने वाले व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी व अवैध असलहों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें जनपद के कुल 43 स्थानों पर सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा बैरियर लगाकर अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानों, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर आने-जाने वाले कुल *799 वाहनों* व संदिग्ध व्यक्ति की सघन चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व दो पहिया वाहनों पर तीन व्यक्तियो तथा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों, बिना वैध अभिलेखों के वाहनों का कुल *135 वाहनों का ई-चालान* किया गया। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें