BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

: फेफना थाना पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया गया अनावरण

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस को मिली सफलता । थाना फेफना पर वादिनी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 18.10.2024 की सांयकाल समय लगभग 08 बजे मैं अपने आवास पर पहुंची तो देखी कि मेरे कमरे का ताला खुला हुआ था मैं अन्दर जा कर देखी तो बन्द बक्से का भी ताला खुला हुआ था। बक्से के अन्दर रखी एक अंगूठी सोने की तथा एक अंगूठी चांदी की व 3000/- कैश गायब था। मेरे आवास के बगल के घर में रहने वाला अश्विनी सिंह पुत्त मदन मोहन सिंह कई दिनों से मेरे आवास के पास संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई पड़ा है मुझे पूर्ण विश्वास है कि उसी के द्वारा मेरे आवास में घुसकर चोरी की गई है। घटना की सूचना दे रही हूं रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा की जाए। उपरोक्त घटना क्रम की गंभीरता के दृष्टिगत थाना फेफना पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छान बीन प्रारम्भ कर चोरी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु लगातार दबिस दी जा रही थी जिसके क्रम में दिनांक 19.10.2024 को थाना फेफना पुलिस टीम के वरिष्ठ उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 सुधीर चौहान, उ0नि0 अजय कुमार, का0 नन्दू पाल, का0 हरिश्चन्द्र द्वारा फेफना गड़वार रोड बघौता पुल के पास से अभियुक्त अश्वनी सिंह पुत्र मदन मोहन सिंह निवासी ग्राम फेफना थाना फेफना जनपद बलिया को समय करीब 22.40 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से चोरी की हुई 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 अदद अंगूठी सफेद धातु, 2180 रू0 नकद के साथ ही 01 अदद मोबाइल रेडमी कम्पनी, 01 अदद अवैध चाकू बरामद हुआ । थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिस टीम:- 1.वरिष्ठ उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय थाना फेफना, बलिया 2.उ0नि0 सुधीर चौहान थाना फेफना, बलिया 3.उ0नि0 अजय कुमार थाना फेफना, बलिया 4.का0 नन्दू पाल थाना फेफना, बलिया 5.का0 हरिश्चन्द्र थाना फेफना, बलिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें