बलिया के मौजूदा विकास में शासन व प्रशासन की भूमिका अहम : जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी सहित पूरा जिला प्रशासन व शासन जनपद के विकास में अग्रसर
Ajay Mishra
Sun, Jan 18, 2026
बलिया। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा बलिया विकास मॉडल का क्रियान्वयन किया जायेगा व किया जा रहा है।
वैसे तो जनपदीय प्रशासन में बहुत सारे जिलाधिकारी और उनके मातहत अधिकारी आए और जनपद के विकास में अपनी आंशिक भागीदारी सुनिश्चित किया लेकिन मौजूदा अधिकारीगण की जो एक टीम भावना के साथ जनपद के विकास को सोंचा व किया जा रहा है काबिले तारीफ़ है।
इसमें शासन सत्ता का जो योगदान है वह तो है ही जिलाधिकारी के साथ नगर पालिका के नोडल प्रभारी अधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी की सोंच भी बहुत मायने रखती है।सदर विधायक और शासन के मंत्री जो बलिया के मालवीय मैनेजर सिंह के भांजे है उनकी भी रुचि और इच्छा जनपद को कैसे सुसज्जित किया जाय या इसका विकास कैसे हो सकता है हमेशा रहता है। जनपद में ये जो डेढ़ दर्जन से जयादा कार्य विकास के मद में किए जाने हैं इनके हो जाने पर जनपद निश्चित ही आजादी के बाद हुए जिले के विकास में सबसे उपलब्धि वाला काल होगा।
किए जाने वाले विकास कार्यों का विवरण इस प्रकार है।
(१)बलिया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक ग्रीन एक्सप्रेस वे
(२)मेडिकल कॉलेज
(३)जिला जेल भूमि प्रस्ताव
(४)बलिया बाईपास
(५)भृगु कारीडोर
(६)भृगु कॉम्प्लेक्स
(७) कटहल नाला सुंदरीकरण
(८) सुरहा ताल सुंदरीकरण
(९)स्ट्रीट वेंडर हेतु वेंडिंग जोन
(१०)चौराहे का सुंदरीकरण
(११)पार्किंग जोन निर्माण
(१२)बलिया2.0 सर्किल
(१३)ददरी मेला क्षेत्र विकास और प्रांतीयकरण (राज्यीकरण/अधिग्रहण)
(१४)नगर पालिका क्षेत्र विस्तार
(१५)स्ट्रीट लाइट और सुन्दर लाइट व्यवस्था
(१६)ड्रामा हॉल विकास
(१७)बापू भवन विकास
(१८)शहीद चौक सुंदरीकरण
(१९)लोहिया मार्केट निर्माण कार्य समाधान
(२०)बस अड्डा आधुनिकरण योजना।
विज्ञापन
