BREAKING NEWS

जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में बाढ से निपटने के लिए किया गया अभ्यास

9870 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में लौटवाया गया

जान से मारने की नियत से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल सारा दिन व देर रात शहर टाउन 2 के लोग बिजली पानी के लिए परेशान रहे,आज भी सुबह कटी तो 12 बजे आई लेकिन पानी नहीं आया

भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

Advertisment

: पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा थाना सुखपुरा परिसर में नवनिर्मित बाउन्ड्रीवाल और नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का किया गया उदघाटन

Admin

Thu, Mar 20, 2025
बलिया। आज पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* के द्वारा सुखपुरा थाना परिसर में नवनिर्मित बाउंड्री वाल व नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर थाना स्थानीय की सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई,पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में नवनिर्मित बाउंड्री वाल व नवनिर्मित प्र0नि0 कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया गया । सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए सर्वसंबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 उस्मान, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक नि0 चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा रामायण सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व क्षेत्रीय सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें