: रसड़ा थाना पुलिस साक्ष्य छुपाने और हत्या के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Admin
Tue, Apr 30, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एंव क्षेत्राधिकारी रसड़ा मुहम्मद फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रसड़ा पुलिस को मिली सफलता ।
आज प्रभारी निरीक्षक रसड़ा क्षितिज त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व मे थाना रसड़ा पुलिस टीम द्वारा थाना रसड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2024 धारा 302/211 भादवि0 से सम्बंधित अभियोग में अपनी खुद की पत्नी रिंकू सिंह पत्नी मनोज सिंह ग्राम सुल्तानपुर थाना रसड़ा बलिया की हत्या कर हत्या का साक्ष्य छिपाने के सम्बन्ध मे वांछित 03 नफ़र अभियुक्तों 1. पति मनोज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह व उनके दोनो लड़के 2. तरूण सिहं पुत्र मनोज कुमार सिंह और 3. दिव्य प्रताप सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासीगण ग्राम सुल्तानपुर थाना रसड़ा जपनद बलिया को मुखबिर की सूचना पर सिंगही चट्टी पर बने मकान के बाहर से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.अप्रैल.2024 को जयकृष्ण सिंह पुत्र स्व0 जनक सिंह ने थाना रसड़ा पर तहरीर दिया कि उनकी बहन रिंकू सिंह का अपने पति मनोज सिंह से कई दिनों से झगड़ा चल रहा था कि 24.अप्रैल 2024 को मनोज सिंह व उनके परिवार के लोगों द्वारा मेरी बहन को जान से मारकर दिनांक 25.04.2024 को गाजीपुर में उसका दाह संस्कार कर दिया गया । इस संबंध में थाना रसड़ा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था जिस संबंध में आज थाना रसड़ा पुलिस को ये महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1. प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी थाना रसड़ा जनपद बलिया,
2. उ0नि0 श्री बांक बहादुर सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया,
3. का0 दिग्विजय पटेल थाना रसड़ा जनपद बलिया,
4. का0 अजय सरोज थाना रसड़ा जनपद बलिया और
5. का0 अजय कुमार मौर्या थाना रसड़ा बलिया शामिल रहे।
विज्ञापन
