BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: विधिक सेवा समिति की प्री ट्रायल की बैठक हुई सम्पन्न

Admin

Fri, Dec 6, 2024
बलिया। माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के आदेशानुसार हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी/सदस्य, तहसील विधिक सेवा समिति की प्री-ट्रॉयल बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को व्यापक रूप से सफल बनाने के उददेश्य से की गयी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित उप जिलाधिकारी/सदस्य, तहसील विधिक सेवा समिति को उनके क्षेत्राधिकार से सम्बन्धित राजस्व वादों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का सुझाव दिया गया एवं अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने पर बल दिया गया। लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुए करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति ज़ागरूकक करें। साथ ही अपने मामलें को यथा सम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलहं- समझौते एवं लोक माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें