BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: होलिका दहन और होली के त्योवहार के सम्बन्ध में ओकडेन गंज चौकी में हुई शान्ति समिति की बैठक

Admin

Fri, Mar 22, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर होलिका दहन और होली के त्यौहार मनाने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आक्डेनगंज पुलिस चौकी में बालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं अन्य प्रमुख मंदिरों के पुजारियों के साथ-साथ व्यापार मंडल के सदस्यों व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में होलिका दहन और होली मनाने को लेकर लोगों के संशय पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित मंदिरों के पुजारियों,व्यापार मंडल के सदस्यों व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि होलिका दहन 24 मार्च को और रंग की होली का त्यौहार 25 मार्च को दोपहर 1:00 बजे तक मनाया जाएगा तथा उसके बाद अबीर और फूलों की होली का कार्यक्रम रहेगा।इस बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें