: मोटरसाईकिल चोरी से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल बरामद
Admin
Thu, Sep 19, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सर्किल नगर गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।
दिनांक 16.09.2024 को थाना कोतवाली जनपद बलिया अन्तर्गत मोहल्ला आर्य समाज रोड में अंकित गुप्ता पुत्र लालबाबू सा0 आर्य समाज रोड थाना कोतवाली जनपद बलिया के घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा मो0सा0 चोरी कर लिया गया था । जिस संबंध में थाना कोतवाली द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही/अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन कर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसके क्रम में गिरफ्तारी की गयी है ।
उल्लेखनीय है कि आज थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 गिरिजेश सिंह,का0 जय सिंह, का0 अभय प्रताप, का0 रवि कुमार, का0 हर्षित पाण्डेय, का0 अमन सिंह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 461/24 धारा 303(2) 317(2)/317(4) B.N.S में क्षेत्र मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्त प्रवीण कुमार तिवारी पुत्र प्रदीप कुमार तिवारी निवासी ग्रा0 सीताकुण्ड थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष* चोरी की मोटरसाईकिल के साथ मालगोदाम मन्दिर के पास है, जो कहीं जाने के फिराक मे है । इस सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मालगोदाम मन्दिर के पास से अभियुक्त प्रवीण कुमार तिवारी पुत्र प्रदीप कुमार तिवारी निवासी ग्रा0 सीताकुण्ड थाना हल्दी जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद चोरी की गयी मोटर साइकिल बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
*अनावरित अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 461/24 धारा 303(2) 317(2)/317(4) B.N.S थाना कोतवाली, बलिया
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. प्रवीण कुमार तिवारी पुत्र प्रदीप कुमार तिवारी निवासी ग्रा0 सीताकुण्ड थाना हल्दी जनपद बलिया
*बरामदगी-*
1.01 अदद मोटर साइकिल (चोरी की हुई )
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 गिरिजेश सिंह थाना कोतवाली, बलिया
2.का0 जय सिंह थाना कोतवाली, बलिया
3.का0 अभय प्रताप थाना कोतवाली, बलिया
4.का0 रवि कुमार थाना कोतवाली, बलिया
5.का0 हर्षित पाण्डेय थाना कोतवाली, बलिया
6.का0 अमन सिंह थाना कोतवाली, बलिया
विज्ञापन
