BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: स्वयं की बेटी का कत्ल कर लाश व हथियार को ठिकाने लगाने वाले हत्यारोपी को गड़वार पुलिस ने गिरफ्तार किया

बलिया।थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपनी ही लड़की की हत्या करने वाले पिता को किया गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद । पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक बलिया के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता । घटना के बारे में बताया जाता है कि 22 अगस्त को चौकीदार श्रीराम पासवान पुत्र स्व0 रामनवमी पासवान नि0 ग्राम सवन थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा थाना गड़वार पर सूचना दिया गया कि मै अपने गाँव व अन्य गाँव मे घूम फिर कर गाँव का जायजा ले रहा था कि लोगो मे इस बात की चर्चा जोरो पर है कि दिनांक 13/08/24 को जो एक अज्ञात लड़की की लाश पखनपुरा गांव के नहर पुलिया मे मिली थी उसकी हत्या करके नहर मे बहा दिया गया था । इस सम्बन्ध में थाना गड़वार पर मु0अ0स0 182/2024 धारा 103(1),238 BNS थाना गड़वार पर पंजीकृत किया गया । उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 अगस्त 2024 को थाना गड़वार अन्तर्गत पखनपुरा गाँव के नहर पुलिया में फंसी एक युवती का शव मिला था। जिसके संबन्ध में सूचना प्राप्त होने पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक गड़वार को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया मय फोर्स द्वारा तत्परता पूर्वक घटना स्थल से अभिलेखीय व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले मृतका के पिता *निवाहन वर्मा पुत्र स्व0 रामउछाह निवासी पकड़ी हरखबसन्त थाना पकड़ी जनपद बलिया* को थाना गड़वार अन्तर्गत ग्राम इन्दरपुर चट्टी के पास से प्रात: 05.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियक्त को थाना पर स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया । पूछ-ताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका मेरी लड़की थी । मेरी लड़की किसी दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी मै उसे काफी समझाया बुझाया लेकिन नही मानी जिद पर अड़ी रही जिसपर मैने कुल्हाड़ी से अपनी लड़की के उपर 3-4 वार कर हत्या कर शव को पास की नहर में फेक दिया और कुल्हाड़ी को छिपा दिया था । *गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता -* 1.निवाहन वर्मा पुत्र स्व0 रामउछाह निवासी पकड़ी हरखबसन्त थाना पकड़ी जनपद बलिया । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*में 1.प्र0 नि0 श्री मूलचन्द्र चौरसिया थाना गड़वार जनपद बलिया । 2.उ0नि0 श्री सन्तोष यादव थाना गड़वार जनपद बलिया । 3.चालक हे0का0 देवनाथ सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया । 4.का0 अमरजीत चौधरी थाना गड़वार जनपद बलिया । 5.का0 शिवम पटेल थाना गड़वार जनपद बलिया । 6.का0 परशुराम राजभर थाना गड़वार जनपद बलिया ।शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें