BREAKING NEWS

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

सुरहाताल को मिला रामसर का दर्जा,जनपद के लिए गौरव का क्षण,सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही सरकार और प्रदेश

थाना समाधान दिवस में आए चार मामलों में एक का मौके पर निस्तारण,तीन राजस्व के प्रकरण को भेंजा गया लेखपाल के पास

आज फूंकी ग ई NHAI और जिला प्रशासन का पुतला

Advertisment

: क्षेत्राधिकारी बैरिया द्वारा डोकटी थाने का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण,सर्व सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक निर्देश

Admin

Tue, Mar 18, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में आज दिनांक 18.03.2025 को क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी द्वारा थाना दोकटी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में उ०नि० पवन निगम के नेतृत्व में गार्ड सलामी दी गयी। क्षेत्राधिकारी बैरिया द्वारा थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, त्यौहार रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना चेक किया गया तथा थाना का मेस, थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात थाना स्थानीय पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों से शस्त्र खोलने व बाँधने आदि की कार्यवाही करवायी गयी । थाने पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों का बीट बुक चेक करते हुए थाना दोकटी के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक दोकटी हरिशंकर सिंह, उ0नि0 कमलेश पाठक सहित थाना दोकटी के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें