BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

रसड़ा ब्लाक के बैजलपर गांव में : विधायक उमा शंकर के भाई ने बैजलपुर गांव में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Ajay Mishra

Fri, Apr 18, 2025

रसड़ा ।रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के बैजलपुर गांव में संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर स्मारक परिसर का लगभग 11 लाख की लागत से क्षेत्र पंचायत रसड़ा द्वारा कराए गए सुंदरीकरण, हाई मास्ट लाइट का लोकापर्ण आज मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह के भाई रमेश सिंह ने विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख व मथुरा पीजी कालेज रसड़ा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिशु के साथ शिलापट का अनावरण करके किया। मुख्य अतिथि ने बाबा साहब डा. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। लोकापर्ण के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कि ने कहा रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के गांवों में विकास की एक नई तस्वीर धरातल पर दिखाई पड़ रही है वहीं अब रसड़ा परिक्षेत्र के मंदिरों व अंबेडकर पार्कों में भी विकास की नई गाथा लिखी जा रही है जिससे वे अब नए कलेवर में दिखाई देने लगे हैं।अभिषेक सिंह रिशु ने भी रसड़ा में क्षेत्र में विधायक निधि व क्षेत्र पंचायत रसड़ा द्वारा कराए कराए जा रहे कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन सूरज प्रसाद ने बेखूबी निभाया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें