BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

जनवरी 2026 के अर्हता के साथ विधानसभा की निर्वाचक सूची के लिए बैठक : जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनर्निरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की हुई बैठक

Ajay Mishra

Thu, Dec 18, 2025

बलिया। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुनर्निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणना अवधि की अंतिम तिथि 26 दिसंबर,2025 को दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। इस अवधि में सभी विधानसभाओं के अंतर्गत चिन्हित एएसडी (Absent, Shifted, Dead) निर्वाचकों की बूथवार सूची बीएलओ के माध्यम से राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने दलों से अपेक्षा की कि यदि सूची में दर्ज किसी निर्वाचक के सम्बन्ध में पता चलता है अथवा वह विद्यमान हो, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए, जिससे उनकी मैपिंग कर मतदाता सूची में आवश्यक सुधार किया जा सके।

जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि एएसडी सूची की सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है कि सुचना राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं विधायकगण को दे दी गयी है तथा राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया की अपने बीएलए के माध्यम से सूची का सत्यापन कर आपत्तियां एवं सुझाव संबंधित ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर अथवा बीएलओ को समय से उपलब्ध कराएं,ताकि पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके। बैठक में बीएलओ द्वारा ट्रेस न हो पा रहे एएसडी निर्वाचकों की सूची भी दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने और उन्हें ट्रेस कराने में सहयोग देने की अपील की गई। इसके साथ ही बुक कॉल तथा मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित अद्यतन जानकारी भी साझा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर शिकायत, सुझाव अथवा फीडबैक के बारे में जानकारी ली। इस पर सभी दलों के प्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में उन्हें कोई शिकायत नहीं है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, अख्तर हसन, शशिकांत सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें