BREAKING NEWS

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

सुरहाताल को मिला रामसर का दर्जा,जनपद के लिए गौरव का क्षण,सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही सरकार और प्रदेश

थाना समाधान दिवस में आए चार मामलों में एक का मौके पर निस्तारण,तीन राजस्व के प्रकरण को भेंजा गया लेखपाल के पास

आज फूंकी ग ई NHAI और जिला प्रशासन का पुतला

Advertisment

: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में किया गया होली मिलन का आयोजन

Admin

Wed, Mar 12, 2025
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में होली मिलन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता को अबीर लगाया और उनसे आशीष लिया। कुलपति ने कहा कि वसंत प्रकृति के नव उल्लास का मौसम है। इस समय पेड़ पौधे भी नव पल्लव, नव कुसुमों से आच्छादित होकर धरती का नवल शृंगार करते हैं। यह समय पुरातन को त्याग नूतनता के अभिषेक का है। हम मनुष्य भी पुराने मतभेदों को भुलाकर संबंधों को नवजीवन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर शैक्षणिक निदेशक डाॅ. पुष्पा मिश्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. अजय चौबे, डाॅ. विनीत सिंह, डाॅ. छबिलाल, पीआरओ डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय आदि प्राध्यापकों ने गीत, ग़ज़ल, नज़्म, कविता आदि की प्रस्तुति देते हुए सभी को होली की बधाई दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें