: हल्दी थाना पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया
Admin
Mon, Apr 29, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हल्दी पुलिस को मिली सफलता ।
आज थाना हल्दी के उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/24 धारा 304B/498A/323/504/506 भादवि0 व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित वांछित 03 नफर अभियुक्तों 1.राकेश सिंह पुत्र सुभाष सिंह(मृतका के पति) 2.मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह(मृतका के जेठ) 3.अंजली सिंह पत्नी मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह(मृतका की जेठानी) निवासीगण ताडीबड़ागाँव थाना नगरा जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर बलिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.04.2024 को थाना हल्दी पर पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिहं निवासी भरसौता थाना हल्दी ने तहरीर दिया था कि 20 अप्रैल 2024 को उनकी बहन ज्योति सिंह को उसके पति राकेश सिहं, जेठ मन्टू सिंह, जेठानी अंजलि सिंह तथा ससुर सुभाष सिंह द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना करते हुये उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया है जिससे उनकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गयी है, इस संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया । 26अप्रैल 2024 को ज्योति सिंह की मृत्यु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी जिसके पश्चात् उपरोक्त मुकदमें में धारा 304B की बढ़ोत्तरी कर संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था जिस संबंध में थाना हल्दी को आज ये महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1. उ0नि0 श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह थाना हल्दी
2. प्र0म0उ0नि0 सोनाली सिंह थाना हल्दी
3. म0उ0नि0 किरन यादव थाना हल्दी और
4. हे0का0 पवन कुमार थाना हल्दी जनपद बलिया ।
शामिल रहे।
विज्ञापन
