BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: जिला महिला चिकित्सालय में हुआ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम

Admin

Thu, Sep 12, 2024
बलिया: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत महिला कल्याण विभाग की ओर से कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बालिकाओं के जन्म पर उनकी माँ को बेबी किट, बेबी कपड़ा, मिष्ठान, सम्मान-पत्र व फूल माला देकर सम्मानित किया। उन्होंने नवजात बच्चियों के माता-पिता से कहा कि यहाँ से जाने के बाद सुमंगला योजनांतर्गत आवेदन कर दें। सभी जनसेवा केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सभी बच्चियों का नियमित टीकाकरण कराते रहें। इस दौरान जिलाधिकारी को अपने बीच देखकर धात्री माताएँ भी काफ़ी उत्साहित थीं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुमिता सिन्हा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो.मुमताज़, सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर प्रिया सिंह उपस्थित थीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें