BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: थाना गड़वार पुलिस ने गौ तस्करी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा द्वारा गौ-तस्करी से सम्बन्धित अभियुक्तों व अपराध एवं अपराधियों / वांछित / फरार अभियुक्तों / वारण्टी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय जनपद बलिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता । आज थाना गड़वार पुलिस टीम के एस एस आई सरफराज खान मय हमराह हेडकान्टेबल आशीष यादव, का0 चन्द्रशेखर चौहान, चालक हेडकान्सटेबल देवनाथ सिंह मय सरकारी वाहन द्वितीय वाहन सं0 UP60G0352 के थाना गड़वार से प्रस्थान करके लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर होकर पियरिया मोड़ गड़वार पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि एक पिक-अप पर गोवंश लाद करके तस्कर बिहार के रास्ते बंगाल भेजते है वहां गोवंश का वध होता है। उनके मांस को ऊँचे दामों पर बेचा जाता है जो छुट्टा साड़ गोवंश को पकड़ करके पिकअप में लाद करके जनता व पुलिस से चोरी छिपे ले जाते हैं । वे तस्कर अभी जिगनी रेलवे फाटक होते हुए जायेगें । यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है । उक्त सूचना पर तत्परता पूर्वक थाना गड़वार पुलिस टीम पियरिया से प्रस्थान कर जिगनी रेलवे समपार फाटक से पहले ही पुलिया के पास पहुंच कर एक अदद पिक-अप वाहन UP60AT7904 में 03 अदद गोवंशीय पशु व दो ब्यक्ति 1. रवि कान्त चौहान पुत्र भोला चौहान निवासी कुसौरी खुर्द थाना सहतवार बलिया 2. राजू यादव पुत्र बृजबिहारी यादव नि0 महराजपुर थाना सहतवार बलिया को रोककर दोनों से पिकअप सं0 UP60AT7904 के से बरामद 03 राशि बछड़ों से सम्बन्धित कागजात एवं चालक रवि कान्त चौहान से पिकअप का कागज मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहे तथा अपनी गलती की क्षमा मांगने लगे। अभियुक्तों को उनके जूर्म धारा 3/5क/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम वर्ष 1955 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम से अवगत कराते हुए समय 06.50 बजे हिरासत पुलिस में लेकर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज कर चालान माननीय न्यायालय किया गया । *सम्बन्धित अभियोग-* 1. मु0अ0सं0- 90/24 धारा 3/5क/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण वर्ष 1955 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनीयम थाना गड़वार जनपद बलिया ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 1. SSI श्री सरफराज खान थाना गड़वार बलिया 2. HC आशीष यादव थाना गड़वार बलिया 3. का0 चन्द्रशेखर चौहान थाना गड़वार बलिया 4. HC देवनाथ सिंह (चालक) थाना गड़वार बलिया शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें