BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

आपदा परिवारों को राहत,13 परिवारों को 4-4 लाख की राशि प्रदान की ग ई : डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

Ajay Mishra

Sun, Apr 19, 2026

बलिया। जनपद में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। राहत आयुक्त कार्यालय के निर्देश के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने कर कमलों द्वारा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित की।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद में डूबने एवं सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामलों में कुल 13 प्रभावित व्यक्तियों के निकटतम परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रेषित कर दी गई है। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नागरिक सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशासन ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसी घटनाओं में त्वरित राहत सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें