BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: एक ही रात दो घरों में भीषण चोरी से ग्रामवासियों में भय व दहशत

Admin

Mon, Mar 3, 2025
सिकन्दरपुर (बलिया)।(डी एन एन) 3 मार्च। स्थानीय थानान्तर्गत पंदह गांव में एक ही रात दो घरों में भीषण चोरी होने से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल। पीड़ितों ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंदह डेरा निवासी नमोनारायण यादव के परिवार के सदस्य शनिवार की रात में भोजन करने के उपरांत कमरों में सोए हुए थे उसी दौरान रात में चोर किसी समय दीवार फांदकर मकान के अन्दर प्रवेश कर गए। चोरों ने उन कमरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी जिनमें परिवार के सदस्य सोए हुए थे। बाद में चोर उस कमरे में घुसे जिस में समान रखे हुए थे और 10 बक्से व अटैचियाँ ले कर चले गए। इस दौरान चोरों के मकान में घुसने की भनक परिवार वालों को लग गई थी किन्तु वे कमरे से बाहर निकलने में असमर्थ थे क्योंकि उनकी कुडियां बाहर से बन्द थीं। परिजनों ने बताया कि चोरी गए बक्से और अटैचियाँ में 35 हजार नकद सहित जेवर, कीमती कपड़े, बर्तन आदि थे। उसी दौरान चोर नमोनारायण के छत के सहारे बगल में स्थित उनके भाई रामनाथ यादव के मकान में भी उतर गए और 3 बक्से ले कर चले गए, जिनमें 5 थान जेवर, भैंस के बिक्री का 80 हजार रुपया नकद थे। इस दौरान चोरों ने दोनों मकानों से करीब 500 मीटर दूर जा कर बक्सों एवं अटैचियों को तोड़ कर उनमें पड़े समान ले कर फरार हो गए। चोरों के जाने के बाद सूचना पर पहले पुलिस की 112 गाड़ी तत्पश्चात थाना प्रभारी विकास चन्द पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें