BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जनपदीय कार्यालय का हुआ उदघाटन

Admin

Sun, Oct 13, 2024
बलिया । राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जनपदीय कार्यालय का उद्घाटन आज एन सी सी तिराहा स्थित मंगलम उत्सव वाटिका में किया गया।इस कार्यालय के उदघाटन समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिले में कार्यालय की अति आवश्यकता को देखते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के अध्यक्ष जगदीश सिंह के मार्गदर्शन एवं जितेंद्र उपाध्याय जी के सहयोग से कार्यालय का उद्घाटन गर्म जोशी के बीच हुआ इस उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि मैं पांच वर्ष पूर्व जब राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की स्थापना किया तो लोग व पत्रकार इसे ओछे नजर से देख रहे थे। आज यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर रहा है,40 देशों, अधिकांश प्रदेशों और उत्तर प्रदेश के 68 जनपदों में अपनी उचांईयों को प्राप्त कर रहा है और आज दुनिया के पैमाने पर चौथे नम्बर के सबसे बड़े संगठन के रुप में कार्य कर रहा है। इसके सदस्यों से सदस्यता शुल्क भी नहीं लिया जाता था लेकिन कुछ साथियों ने कहाकि सदस्यता शुल्क न लगाया जाना भी पत्रकारों में सही संदेश नहीं जा रहा है तब सभी साथियों से राय लेकर 200 रुपये वार्षिक का एक शुल्क निर्धारित किया गया है। इस उदघाटन के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक अजय उपाध्याय जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती पूनम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सत्यव्रत सिंह, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती कंचन सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मिश्र, जिला अध्यक्ष अमरनाथ चौरसिया,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रोफेसर विजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद,कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल सहित राष्ट्रीय , प्रान्तीय तथा जनपदीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें