BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: जिला प्रशासन ने ददरी मेले को भव्य बनाने के लिए कसी कमर

Admin

Sat, Nov 16, 2024
बलिया। पहली बार ददरी मेला में पांच चौराहा को चिन्हित किया गया है जिसे बलिया संस्कृति और गौरव को स्थापित करने के लिए नामकरण *महर्षि भृगु चौराहा, दर्दर मुनी चौराहा,शहीद चौक ,भारतेंदु चौराहा ,बलिया 2.0 सर्कल* किया गया है----- (1) पहला चौराहा महर्षि भृगु के नाम से बनेगा जो दर्दर मुनि के गुरु हैं (2)दूसरा चौराहा का दर्दर मुनि के नाम से बनेगा, जिसके नाम पर ददरी मेला लगता है। (3) तीसरा चौराहा भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाम से भारतेंदु चौराहा बनेगा, जिनके नाम पर भारतेंदु कला मंच लगाया जाता है । (4)चौथा चौराहा वीर सपूतों की धरती होने के कारण शहीद चौक के नाम से बनेगा। (5)पांचवा चौराहा बलिया 2.0 सर्कल के नाम से बनेगा जो बलिया के विकास और भविष्य को प्रदर्शित करेगा। प्रथम बार बलिया के व्यापारियों और व्यंजनों के लिए *बलिया गली* बनेगी,जहा बलिया के ही व्यापारी और दुकानदार को जमीन आवंटित की जाएगी, जो सर्कस के पास होगी ताकि बाहर से आने वाले लोग बलिया की विशेषता और व्यंजनों का लुफ्त ले सकें। इसी बलिया गली में सेल्फी प्वाइंट और विशिष्ट एक्टिविटी होगी जिससे लोग आकर्षित हो सके। बलिया गली आकर्षण का विशेष केंद्र होगा।🇮🇳 ददरी मेला के व्यापारियों एवं दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है,जो 24 घंटा काम करेगा।जिसके नोडल उपजिलाधिकारी सदर है। 8 घंटे -8 घंटे के हिसाब से तीन अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रशासनिक एवं नगर पालिका से समन्वय होकर लाभान्वित हो सके🇮🇳 मेले को सुसज्जित,आकर्षक और बेहतरीन बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन जी इसके लिए खास प्रयत्नशील हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें