BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: मुख्य विकास अधिकारी ने नवनिर्मित मनरेगा खेल मैदान का किया उदघाटन

Admin

Wed, Jan 22, 2025
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आज ग्राम पंचायत रुद्रवार में नवनिर्मित मनरेगा खेल मैदान का लोकार्पण तथा वृक्षारोपण किया। मनरेगा खेल मैदान का निर्माण कार्य कन्वर्जेंस के अंतर्गत मनरेगा ,ग्राम निधि व क्षेत्र पंचायत निधि से कुल 4030000 की लागत से निर्मित किया गया ,जिसमे सोलर लाइट, बैटमिटन कोर्ट, ओपन जिम,बालीबाल कोर्ट,सांस्कृतिक मंच, पुरुष महिला शौचालय आदि की व्यवस्था है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत नवानगर प्रमुख श्री केशव प्रसाद चौधरी ,खंड विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार बिंद ,ग्राम प्रधान श्रीमती नमिता राय व प्रधान प्रतिनिधि श्री पवन कुमार राय सहित समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी गण विकासखंड नवानगर तथा ग्रामवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मनरेगा मैदान न ही केवल रुद्रवार ग्राम पंचायत के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए लाभदायक साबित होगा। यहाँ केयरटेकर भी रखा जाएगा। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, अब इसी पार्क में किया जाएगा। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ समेकित विकास के लिए जरूरी है कि वे खेलकूद और एक्स्ट्रा करिकुलम में भाग लें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें