BREAKING NEWS

जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में बाढ से निपटने के लिए किया गया अभ्यास

9870 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में लौटवाया गया

जान से मारने की नियत से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल सारा दिन व देर रात शहर टाउन 2 के लोग बिजली पानी के लिए परेशान रहे,आज भी सुबह कटी तो 12 बजे आई लेकिन पानी नहीं आया

भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

Advertisment

: बलिया शहर के चिन्हित क्षेत्र हाई मास्क लाईट से जगमगाएंगे

Admin

Fri, Mar 21, 2025
बलिया। ओएनजीसी फ्रंटियर बेसिन देहरादून CSR के सौजन्य से संस्था *आरुही विकास संस्थान(AVS)* द्वारा जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज के मार्गदर्शन में जनहित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई। इन लाइटों के लगने से स्थानीय लोगों को रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा। संस्था के सहयोग से *माल्देपुर मोड़, मिनी औद्योगिक क्षेत्र बनरही (दो लाइट), चंद्रशेखर उद्यान (एक लाइट) और पुलिस लाइन बलिया में हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गईं।* इन क्षेत्रों में अंधेरे की समस्या दूर होने से आमजन, यात्री, दुकानदार और स्थानीय निवासी राहत महसूस कर रहे हैं। पुलिस लाइन में स्थापित हाई मास्ट लाइट की *अपर पुलिस अधीक्षक ने सराहना की* और कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य जनपद में किए जाने चाहिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इस अवसर पर *आरुही विकास संस्थान * की टीम और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारी अखिलेश सिंह तथा लवकुश यादव ने बताया कि इस पहल से रात्रि के समय आवागमन में आसानी होगी और लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य के लिए *ओएनजीसी,तथा आरुही विकास संस्थान का आभार जताया और कहा कि यह सुविधा लंबे समय से आवश्यक थी। यह CSR पहल न केवल शहर के विकास में मददगार होगी, बल्कि सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें