BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

पुलिस अधीक्षक ‌ने ली पुलिस लाईन में ‌परेड की‌ सलामी : परेड में मौजूद रिक्रूट आरक्षियों व अधिकारियों को फिट रहने के लिए लगवाई ग ई दौड़

Ajay Mishra

Fri, Nov 7, 2025

बलिया। आज पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/अधिकारी एवं कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिया गया सुझाव । इसी क्रम में पुलिस कप्तान द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव, पीआरओ रत्नेश दुबे व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें